7 फ़रवरी 2017 - 17:22
सीरिया पर अमरीकी हमले में 7 नागरिकों की मौत।

रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार सुबह को अमेरिकी जेट्स ने सीरिया के इदलिब शहर पर १० से ज़्यादा हमले किये जिसमे ८ नागरिकों की मौत हो गई है। सूत्रों के अनुसार इस हमले में मारे गए लोगों को मलबे से निकलने का क्रम जारी है अभी तक ८ लाशों को निकाल लिया गया है मरने वालों की संख्या अधिक होने की आशंका है।

सूत्रों के अनुसार अमेरिकी गठबन्धन ने इदलिब के उपनगरों को भी निशाना बनाकर बमबारी की हैं। दूसरी तरफ इदलिब के नज़दीक एक गांव में ग्रामीणों ने दाइश से जुड़े सात आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया खुश नसरी के पास भी सीरियन आर्मी और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबरे हैं।
पश्चिमी पलमयरा से खबरे हैं कि यहाँ दाइश के आतंकियों ने गैस पाइप लाइन को ब्लास्ट से उडा दिया हैं। ज्ञात रहे कि सीरिया २०११ से ही वेस्ट और अरब समर्थित आतंकवाद की आग में झुलस रहा है।